फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शव दफनाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने

शव दफनाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने

Mon, 07 May 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरकोनी। जाफराबाद थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने कब्रिस्तान में शव दफनाना शुरू किया तो दूसरे उसे अपनी जमीन बताते हुए रोक दिया। इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने उससे हटकर कब्र खुदवाई, जहां शव दफन किया गया।

एक पक्ष जब शव को ले कर कब्रिस्तान में पहुंचा और कब्र खोद कर शव दफनाने लगा। छोटेलाल ने इस पर आपत्ति की। उसका कहन था कि जिस जगह कब्र खोदी गई है, वह जमीन उसकी है। दोनों तरफ से तनातनी की नौबत आ गई थी। तभी जफराबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कब्रिस्तान की भूमि पर शव दफन कराया और दोनों पक्षों को आश्वासन दिया कि लेखपाल को बुलाकर कब्रिस्तान का सीमांकन करा दिया जाएगा। छोटेलाल यादव का कहना है कि उनकी जमीन कब्रिस्तान की बगल में है। अक्सर शव दफानाने के मुद्दे पर विवाद हो जाता है। अधिकारियों की मौजूदगी में एक बार पहले भी सीमांकन कराया जा चुका है। इसके बावजूद लोग कब्रिस्तान के बजाय उनकी जमीन पर शव दफनाने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed