फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में चार की मौत, चार घायल

सड़क हादसों में चार की मौत, चार घायल

Mon, 07 May 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। सिकरारा के चांदपुर गांव में टेंट का सामान लादकर जा रहा ट्रैक्टर खाई में पलट गया, जिससे चालक समेत दो की मौत हो गई।
डमरुआ गांव में वैवाहिक समारोह से सामान लेकर आ रहे लाइनबाजार क्षेत्र के सीहीपुर गांव निवासी नन्हकऊ गुप्ता(35) ट्रैक्टर पर टेंट का सामान लादकर सीहीपुर के ही एक टेंट हाउस पर पहुंचाने जा रहा था। चांदपुर गांव के पास ट्रैक्टर लगभग 20 फिट गहरी खाईं में जा गिरा। चालक नन्हकऊ (35) की मौके पर ही मौत हो गई। लक्ष्मण राम के पुत्र विशाल (10) ट्राली के नीचे दबा था। पुलिस ने ग्रामीणों व जेसीबी की सहायता से उसे बाहर निकाला तो सांस चल रही है । उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर पर सवार अमित कुमार (16) घायल हो गया। उसने बताया कि नन्हकऊ ने सुबह ही शराब पी ली थी।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी बाजार में शनिवार की देर रात बस से गिरकर युवक की मौत हो गई। आजमगढ़ जिले के नरौली गांव निवासी सोहले चौहान (27) कादीपुर में बरात में शामिल होने जा रहा था । वह बस के गेट पर लटका था। बस सिरकोनी बाजार के पास पहुंची थी तभी उसका हाथ छूट गया और वह चलती बस से सड़क पर गिर गया और उसी बस के पहिये के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआही रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की रात बोलेरो की चपेट में आने से कस्बा निवासी संतलाल निगम (45) की मौत हो गयी । संतलाल अपनी मोपेड बाइक महराजगंज रोड पर स्थित पेट्रोलपम्प पर जा रहे थे। वह जैसे ही पंप की तरफ मुड़े तभी सामने से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गए। इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

मीरगंज थाना क्षेत्र के अदारी गांव निवासी देवेंद्र सिंह प्रभात अपने पुत्र देवांश(16) के साथ बाइक मछलीशहर जा रहे थे। कल्याणपुर के पास सामने से आ रही टाटा मैजिक ने धक्का मार दिया। गाड़ी का पहिया देवांश के पैर के ऊपर से गुजर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पिता को भी चोटें आई हैं। घायल किशोर को इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बे के पास आयी बारात में हुई जिसमें शाहगंज तहसील के बड़ागाँव निवासी संतराम (40) पुत्र छोटेलाल अपनी ही बाइक से गिरकर घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed