{"_id":"5aea049b4f1c1b23338b6447","slug":"15252860426-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने तहसील में तैनात पुलिसकर्मी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका ने तहसील में तैनात पुलिसकर्मी को पीटा
Updated Thu, 03 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर (जौनपुर)। तहसील में उस समय हंगामा शुरू हो गया जब खजाने की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की एक महिला आकर अचानक ईंट पत्थर और डंडे से पिटाई शुरू कर दी। खजांची रमेश चंद्र सरोज की सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।
बिहार प्रदेश के भभुआ जिले की एक महिला अचानक तहसील में पहुंचकर बलिया जनपद निवासी रमाशंकर यादव पुलिस कर्मी की पिटाई शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर मेरे साथ पांच वर्षों तक संबंध बनाया। अब शादी करने से आनाकानी कर रहा है। यह तीन बच्चे का बाप है। महिला पूर्व पत्नी को छोड़कर पुलिस कर्मी पर शादी करने का दबाव बना रही थी। जबकि पुलिसकर्मी का कहना था कि यह महिला हमारे खिलाफ वाराणसी में अपहरण व बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा चुकी है। पांच माह निलंबित था। वाराणसी व जौनपुर की पुलिस की जांच के बाद निर्दोष पाया गया और यहां तैनाती हुई है। हाईकोर्ट में प्रोसिडिंग ड्रॉप का आदेश भी मिला है। जबकि महिला हमें ब्लैकमेल कर पैसे वसूलना चाहती है। तहसील में शोरगुल सुनकर अधिवक्ताओं की भी काफी भीड़ इकट्ठी हो गई।