फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल

ड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल

Tue, 01 May 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार, शाहगंज, सिंगरामऊ, मुंगराबादशाहपुर में अलग-अलग हुए हादसों में एक युवती समेत दो की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जफराबाद के बीबीपुर निवासी धर्मेंद्र विश्वकर्मा का पुत्र आशीष बाइक से अपनी बहन पूजा एवं बड़ी माता हीरावती को लेकर रेलवे स्टेशन जा रहा था। दोनों को इंदौर जाना था। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में तीनों आ गए। पूजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आशीष और उसकी बड़ी माता गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

शाहगंज क्षेत्र के ताखा पश्चिम चिरैयामोड़ निवासी राम भरोसे प्रजापति का पुत्र शनि (18) ठेले पर चावल लेकर घर जा रहा था। यूनियन बैंक शाखा के समीप पहुंचा जहां शाहगंज से अंबेडकर नगर की ओर जा रहे बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शाहगंज पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगरामऊ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की देर रात बाइक पर दो लोग सवार होकर ढंकवा की तरफ से बदलापुर की तरफ जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग के सिंघावल गांव पास पहुंचे थे कि एक युवक सड़क पार करने के दौरान बाइक की चपेट में आ गया जिसमें तीनों घायल हो गए। आस पास के लोगों ने तीनों को अस्पताल भेजवाकर पुलिस ने बाइक अपने कब्जे में ले लिया है। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के गांव इटाहरा बार्डर के पास सोमवार को बोलेरो की चपेट में आने से घर जा रहे बाइक सवार रामआसरे (50) निवासी बेलवार थाना सुजानगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग घायलावस्था में उन्हें उपचार हेतु पीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
रामपुर। क्षेत्र के गंधौना गांव के शारदा होटल के पास रविवार की देर शाम बाइक खड़ी कर बात कर रहे दो युवक स्कार्पियो की चपेट में आ गए। घायल रवि कुमार यादव और नवीन यादव को बीएचयू में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई। उधर पुलिस ने स्कार्पियो का पीछा कर उसे कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed