{"_id":"5ae4c0b14f1c1b65098b6cd4","slug":"15249409773-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी मांगने गया कारीगर लापता, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी मांगने गया कारीगर लापता, हत्या की आशंका
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। बढ़ई का काम करने वाला खरैयामऊ गांव निवासी शिवकुमार भगेलू गुरुवार से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। वह लालाबाजार में एक व्यक्ति के पास बकाया मजदूरी मांगने अपने एक परिचित के साथ गया था उसकी बाइक लावारिस हाल में पाई गई। उसके पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस दो लोगों हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
भगेलू के पिता मातिबर उर्फ बोरई ने तहरीर में कहा है कि उसका बेटे सिकरारा थाना क्षेत्र के लालाबाजार में एक अधिकारी के मकान में खिड़की, दरवाजा बनाने का काम किया था। उसकी मजदूरी बकाया था। कई बार कहने पर भी मकान मालिक मजदूर नहीं दे रहा था। इस बात पर दोनों में विवाद भी हुआ था। विवाद के चलते उसने काम बीच में ही बंद कर दिया था। गुरुवार को शिवकुमार भगेलू का एक परिचिति समझौता कराने की बात कहकर उसे साथ ले गया। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। उसकी बाइक लालाबाजार में लावारिस हाल में पाई गई। पुलिस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूचथाछ की जा रही है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।