फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मौत के एक सप्ताह बाद पुलिस ने कब्र से निकलवाई वृद्ध की लाश

मौत के एक सप्ताह बाद पुलिस ने कब्र से निकलवाई वृद्ध की लाश

Sun, 29 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मौत के एक सप्ताह बाद पुलिस ने कब्र से निकलवाई वृद्ध की लाश
कब्र खोदते

विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मनवल गांव में बेटे की गोली से घायल पिता की मौत हो गई थी। परिजनों ने गुपचुप तरीके से शव को दफन कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को कब्र खोदवाकर शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटा गोली मारने के बाद से ही जेल में है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

मनवुल गांव निवासी साहबजान शाह (75) का बड़ा बेटा सज्जाद उनसे अलग रहता है। ट्रांसपोर्ट संचालक सज्जाद का बड़ा बेटा अकरम (16) दादा की बात अधिक मानता था। यह बात सज्जाद को नागवार लगती थी। सात अप्रैल की रात में करीब दस बजे सज्जाद कहीं से घर पहुंचा तो पता चला अकरम दादा के साथ कमरे में सोया था। वह बेटे को उठाकर उसे घसीटते हुए अपने कमरे में ले जाने लगा। शाहबजान ने विरोध किया तो सज्जाद ने उस पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। गोली उनके सीने में लगी और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। घायल शाहबजान शाह को छोटा बेटा फरियाद जिला अस्पताल ले गया। डाक्टर ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना के अगले दिन फरियाद की तहरीर पर उसके बड़े भाई सज्जाद के खिलाफ प्राण घातक हमले का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने उसके पास से उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली थी। उधर, वाराणसी के ट्रामा सेंटर से 19 अप्रैल को घर वालों ने साहबजान को लखनऊ के लिए रेफर कराया लेकिन लखनऊ न ले जाकर घर लेते आए। इलाज के अभाव में 22 अप्रैल की रात उनकी मौत हो गई। परिजन और रिश्तेदारों ने मिलकर 23 अप्रैल को गुपचुप तरीके से शव को गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया। गुरुवार को गांव के किसी ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष सरायख्वाजा को दे दी। पुलिस ने फरियाद को थाने बुलवाकर पूछताछ की तो हकीकत सामने आ गई। उसके बाद पुलिस ने जिलाधिकारी को सूचना दी। जिलाधिकारी के निर्देश पर सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने शनिवार को तहसीलदार सदर आशाराम वर्मा की मौजूदगी में कब्र की खुदाई करवाकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर विनय द्विवेदी ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। अब हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed