फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   युवक ने साथी के घर पर जाकर मारी गोली

युवक ने साथी के घर पर जाकर मारी गोली

Sun, 29 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के पतरही बाजार में शुक्रवार की देर रात युवक ने साथी के घर पर जाकर गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपी युवक हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया। गोली से घायल युवक को सीएचसी से वाराणसी रेफर कर दिया। उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गोली मारने के आरोपी समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। खबर लिखे जाने तक पीड़ित की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

पतरही बाजार निवासी चंद्रशेखर सिंह की बाजार में घर के पास लकड़ी की दुकान है। चंद्रशेखर अपने साथियों के साथ बाजार में एक साथ शराब पी रहा था, उसी दौरान विवाद हो गया। नशे में धुत होकर सभी कहासुनी करते चंद्रशेखर के घर पहुंच गए। चंद्रशेखर के पिता बताया कि एक युवक ने असलहा निकाल लिया और कुछ दूरी पर जाकर वह असलहे में गोली भरने लगा, जिसे चंद्रशेखर ने देख लिया। चंद्रशेखर दौड़कर उसके पास पहुंचा और असलहा पकड़ लिया लेकिन उसने फायरिंग कर दी। दोल गोली मिस हो गई जबकि दूसरी गोली चंद्रशेखर की जांघ में लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। उसके बाद युवक हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकला। परिजन घायल चंद्रशेखर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी के ट्रामा सेंटर में युवक का इलाज चल रहा है। इधर पुलिस ने गोली मारने के आरोपी युवक समेत उसके पांच साथियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि घायल युवक के परिवार के सभी सदस्य उसके साथ वाराणसी अस्पताल में हैं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed