फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पिटाई से महिला के गर्भस्थ शिशु की मौत, चार पर केस

पिटाई से महिला के गर्भस्थ शिशु की मौत, चार पर केस

Sat, 28 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जाफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव की मुसहर बस्ती में शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट में घायल एक महिला के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। गांव निवासी संदीप बनवासी का उसके पड़ोस के लोगों से रंजिश है। इसी को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। विपक्षी जब संदीप को मारने पीटने लगे तो उसकी पत्नी सुनीता बनवासी बीच बचाव करने पहुंची। मनबढ़ों ने सुनीता की भी पिटाई कर दी। सुनीता के पेट मे चोट लगने से हालत बिगडने लगी। उसे आनन फानन में जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पता चला कि उसके गर्भ में शिशु की मौत हो गई है। डाक्टर ने प्रसव कराया। शिशु की मौत हो चुकी थी जबकि महिला की हालत सामान्य बताई गई है। परिवार के लोग थाने पहुंचे तो पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध 316,323 तथा 504 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed