फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

Sat, 28 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर-जंघई मार्ग पर चौकीकला गांव के पास शुक्रवार को दोपहर 12 बजे रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो गया। रोडवेज के पीछे आ रही बोलेरो रोडवेज से टकरा गई। युवक की बाइक बस के नीचे चली गई। युवक को मामूली चोट आई थी लेकिन हादसे से नाराज लोगों ने पस पर पथराव किया। चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। हंगामे के चलते एक घंटे तक सड़क पर यातायात अवरुद्ध रहा।

शुक्रवार दोपहर बारह बजे चौकीकला गांव के पास जंघई की तरफ से आरहा बाइक सवार सामने से आ रही रोडवेज बस ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रही थी। इतने में बाइक सवार बस से टकरा गया। उसकी बाइक बस के नीचे चली गई। यह देख लोग दौड़ पड़े कुछ लोगो ने बस पर पथराव करके बस का शीशा तोड़ दिया। चालक की लोगों ने पिटाई कर दी पर परिचालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर मीरगंज एसओ पन्नेलाल हमराहियो के साथ पहुच गए। उन्होंने सड़क पर खड़े लोगो की रिकार्डिंग करने के लिए कहा और बताया की परसो की घटना में उपद्रव करने वाले लोगो को खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आज और दर्ज करेगे। इतने में भीड़ धीरे धीरे हट गई। इसके बाद पुलिस रोडवेज बस व बोलेरो को कब्जे में ले लिया। एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed