{"_id":"5ae0ccfd4f1c1b042e8b56f8","slug":"15246819821-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग की विजलेंस टीम का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली विभाग की विजलेंस टीम का छापा
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौैनपुर/केराकत। बिजली विभाग वाराणसी की विजलेंस टीम ने केराकत तहसील के दो गांवों में बुधवार को छापेमारी की। इस दौरान बिजली चोरी करते पकड़े गए 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
प्रभारी निरीक्षक पुलिस प्रवर्तन दल वाराणसी बाल मीत सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग की विजलेंस टीम ने केराकत तहसील के बडनपुर अखईपुर व चकरा( कुकरौधा) गांव में चेकिंग अभियान चलाया। बडनपुर गांव में पदारथ, बाला दीन ,लाल बहादुर व शंकर और चकरा गांव में पार्वती देवी, कांता प्रसाद, गंगा राम, जमुना प्रसाद, सती राम, अजय, अरविंद, सुरेश ,पूर्णमासी को चोरी से बिजली का उपभोग करते पाया गया। इनके पास कनेक्शन जरूर है लेकिन बकाया अधिक होने के कारण पहले इनका कनेक्शान काटा जा चुका है। लेकिन मौके पर पाया गया कि वे दोबारा चोरी से कनेक्शन जोड़कर बिजली का उपभोग कर रहे थे। सभी के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दी गई है। इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक के अलावा अभियंता प्रवर्तन दल वाराणसी अनूप कुमार यादव, अवर अभियंता चंद्र प्रकाश जायसवाल सहित प्रवर्तन दल के सिपाही मौजूद रहे।