फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छेडख़ानी का विरोध किया तो मनबढ़ों ने युवती के घर में घुसकर पीटा

छेडख़ानी का विरोध किया तो मनबढ़ों ने युवती के घर में घुसकर पीटा

Thu, 26 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया। मनबढ़ों ने युवती के घर पर धावा बोलकर न सिर्फ उसकी पिटाई की बल्कि विरोध करने पर परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात बारात आई थी। गांव की महिलाएं बारात में द्वारपूजा देखने गई थीं। द्वारपूजा के बाद महिलाएं घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में सुनसान स्थान पर युवक ने एक युवती के साथ छेड़खानी की। युवती ने युवक की चप्पल से पिटाई करते हुए शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़कर पहुंच गए। मौके की नजाकत को भांपते हुए आरोपी युवक फरार हो गया। सुबह कानोंकान यह खबर युवक के परिवार के लोगों को चली। उसकी युवती द्वारा चप्पल से पिटाई की बात पर युवक के परिवार वाले खफा हो गए। उन्होंने लाठी डंडे के साथ बुधवार को दिन में युवती के घर पर धावा बोल दिया। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मारपीट की सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed