{"_id":"5ae0cbff4f1c1b9d098b66de","slug":"152468172819-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण और लूट के आरोप में चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण और लूट के आरोप में चार गिरफ्तार
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसठी। स्थानीय थाने की पुलिस ने अपहरण और लूट के आरोप में चार लोगों को खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया। महमदपुर गांव के चंद्रमणि सिंह और विरेंद्र सिंह से पुरानी रंजिश है। आरोप है कि मंगलवार की रात चंद्रमणि ंसिंह बाजार से घर लौट रहे थे। वह बड़ेरी गांव में दशमी के बारी के पास पहुंचे थे तभी स्कार्पियो सवार चार की संख्या में मनबढ़ों ने मार पीटकर गाड़ी में बैठा लिया और कुछ दूर आगे जाकर उनके पास से रुपये छीन लिए और सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। चंद्रमणि ने घटना की जानकारी फोन पर पुलिस को दी। थोड़ी देर में मौके पर पुलिस पहुंची और बड़ेरी बाजार के पास ही वीरेंद्र सिंह निवासी महमदपुर बरसठी, प्रमोद चौहान केराकत, अरविंद यादव गाजीपुर, रत्नेश निवासी लाइन बाजार को स्कार्पियो गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ अपहरण और लूट का केस दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन