{"_id":"5adf7a9c4f1c1b9e098b65e1","slug":"15245953579-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ान्द्रा गाजीपुर एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी मे घुसकर यात्रीओं को पीटा,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ान्द्रा गाजीपुर एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी मे घुसकर यात्रीओं को पीटा,
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। बांद्रा से गाजीपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के मंगलवार को जंघई रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर मनबढ़ों ने स्लीपर कोच में घुसकर कई यात्रियों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से छह यात्री घायल हो गए। जाते जाते मनबढ़ों ने बोगी पर पथराव कर दिया। जिससे उसमें सवार यात्री सहम गए। स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की पिटाई हुई और बोगी पर पथराव हुआ लेकिन सुरक्षा बल नदारद रहा। यात्रियों के हल्ला मचाने पर एक घंटे ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। घायल यात्रियों की तहरीर पर जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बान्द्रा से गाजीपुर जाने वाली ट्रेन मे एस थ्री कोच में कुछ लोग सफर कर रहे थे। ट्रेन जब आगरा पहुची तो बर्थ संख्या 66, 67और 68 पर सफर कर रहे लोगों के परिवार की की छोटी बच्ची चाहत (6) एक यात्री की बैंग पर बैठ गई। इसी बात को लेकर कहासुनी होने पर मारपीट हो गई। जिसमे इलाहबाद पहुचने पर चाहत के परिवार के लोग उतर गए। जबकि सात में सफर कर रहे उनके रिश्तेदार सुनीता शर्मा व मोहन शर्मा को मडिय़ाहूं स्टेशन पर उतरना था। उनसे मारपीट करने वालों को जंघई में उतरना था। और उनका वेंटींग टिकट था। उन लोगो ने जंघई मे अपने घर वालो को मारपीट की सुचना दे दी थी । सुबह दस बजे ट्रेन जंघई स्टेशन पहुंची तो करीब 12 की संख्या में लोग हांथ में डंडा और लाठी लेकर स्टेशन पहुंच गए। बोगी में घुसकर मनबढ़ों ने यात्रियों को पीटना शुरू कर दिया। यह देख उस कोच में यात्रा करने वाले यात्री सहम गए। चीखपुकार होती रही लेकिन कोई बचाव के लिए आगे नहीं आया। इतने में ट्रेन रवाना हो गई तो मनबढ़ नीचे उतरे और बोगी पर पथराव कर दिए। ट्रेन के कोच का शीशा टूट गया। कोच में अफरातफरी मच गई। पिटाई से जफराबाद थाने के रसनही गांव के अरविंद यादव (35), उनकी पत्नी सरोजा यादव (30), उनकी साली जफराबाद के फरीदाबाद गांव की ऊषा यादव (35), मडिय़ाहूं स्टेशन उतरने वाले मोहन शर्मा (28), उनकी पत्नी सुनीता शर्मा (25) घायल हो गई। हंगामे के बीच मडिय़ाहूं की रामकली (70) घबराकर बेहोश हो गई। यात्रियों के हंगामा करने पर आरपीएफ जीआरपी की फोर्स मौके पर पहुंची तो हमलावर फरार हो चुके थे। वायरलेस पर सूचना के बाद सरायममरेज थाने की जंघई चौकी इंचार्ज संतोष सिंह दलबल के साथ पहुंच कर स्टेशन पर हमलावरों की तलाश की लेकिन किसी का पता नहीं चला। घटना के बाद ट्रेन एक घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही।
घटना को दबाने में लगी रही जीआरपी
मीरगंज। बान्द्रा गाजीपुर एक्सप्रेस ट्रेन में पथराव व यात्रियों से मारपीट की घटना को जीआरपी दबाने में लगी रही। पहले तो घटना आगरा में होने की बात कही गई। बाद में घटना जंघई स्टेशन के बजाय आऊटर का मामला बताया और कहा गया कि आउटर इलाहाबाद क्षेत्र में है। जीआरपी चौकी इचार्ज अतुल्य पाण्डेय का कहना है कि घटना आऊटर के पहले का इलाका सरायममरेज थाने में आता है। जबकि सरायममरेज थाने की जंघई चौकी इंचार्ज सन्तोष सिह का कहना है की हमारी पुलिस तो सहयोग के लिए गई थी। घटना स्टेशन पर हुई है। यात्रिओं ने तहरीर जीआरपी जंघई को दी है।
विज्ञापन
आराम फरमाते रहे जीआरपी के सिपाही
मीरगंज। जंघई रेलवे स्टेशन पर बांद्रा गाजीपुर एक्सप्रेस में जिस वक्त यात्रियों के साथ मारपीट हो रही थी उस वक्त जीआरपी जंघई रेलवे स्टेशन के सिपाही अपने कार्यालय में आराम फरमा रहे थे। हमला वर जंघई स्टेशन पर यात्रीओ से मारपीट करके आसानी से चले गए। जबकी स्टेशन पर जीआरपी की गस्त होनी चाहिए। इतने बड़े जंक्सन रेलवे स्टेशन पर इस तरह की घटना यह बताती है की ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की सुरक्षा कितनी पुख्ता है।