फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्कूल वैन का रेडिएटर फटने से चार बच्चे झुलसे

स्कूल वैन का रेडिएटर फटने से चार बच्चे झुलसे

Mon, 23 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सिंगरामऊ। थाना क्षेत्र के बहरीपुर बाजार के पास सोमवार को दोपहर एक बजे बच्चों से भरी स्कूल वैन का रेडिएटर अचानक फट गया। वैन में आगे की तरफ बैठे चार बच्चे झुलस गए। चारों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन

जिले की प्रतापगढ़ की सीमा से लगे किलाई गांव में स्थित एक निजी विद्यालय की वैन बच्चों को लेकर उन्हें घर छोड़ने जा रही थी। वैन दोपहर करीब एक बजे बहरीपुर बाजार के पास पहुंची थी तभी उसका रेडिएटर फट गया। रेडिएटर का खौलता पानी आगे की तरफ बैठे उजागिर मौर्य की छह वर्षीय पौत्री जाह्नवी, मंजिता (आठ) निवासी बहरी पुर, ऋषभ जायसवाल (छह) पुत्र लक्ष्मन निवासी बहरीपुर तथा एक अन्य छात्र झुलस गए। चालक ने गाड़ी रोक दिया और आस पास के लोगों की सहायता से झुलसे बच्चों को एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को छोड़ दिया गया। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और बच्चों को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed