फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जालसाजों ने अलग अलग खातों से उड़ाए 39 हाजर

जालसाजों ने अलग अलग खातों से उड़ाए 39 हाजर

Tue, 24 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर/केराकत। पवारा बाजार में स्थित एटीएम बूथ से कार्ड बदलकर जालसाजों ने एक व्यक्ति के खाते से 29 हजार रुपये निकाल लिए। जबकि केराकत के एक खाताधारक से बैंक अधिकारी बनकर जालसाज ने फोन कर एटीएम कार्ड का नंबर और पिन कोड पूछ लिया और खाते से दस हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

पंवारा थाना क्षेत्र के कुडुरिया गांव निवासी प्रकाश गौतम अपने एटीएम कार्ड से पैसा निकालने के लिए पंवारा बाजार स्थित एक एटीएम बूथ पर गए थे। एक प्रयास में पैसे नहीं निकले तो वहां मौजूद जालसाजों ने मदद के नाम पर कार्ड लेकर मशीन में लगाया और कोड डालने को कहा। जालसाज ने कोड जान लिया फिर मशीन में पैसा न होने की बात कहकर उसे कार्ड बदलकर पकड़ा दिया। प्रकाश के साथ दोनों जालसाज भी बूथ से निकल कर चले गए। प्रकाश घर पहुंचे तो थोड़ी देर बाद ही मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आ गया। पहले 15 हजार, 10 हजार फिर चार हजार खाते से निकलने का मैसेज आया तो वह हैरान हो गया। पीड़ित ने बैंक के शाखा प्रबंधक को घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को भी तहरीर दी है।
विज्ञापन

उधर केराकत कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर निवासी रामू गुप्ता की पत्नी गीता के मोबाइल फोन पर रविवार को दोपहर जालसाज ने फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका एटीएम कार्ड एक्सपायर होने वाला है इसे सेवा में रखने के लिए कोड बताना होगा। उसकी बात पर भरोसा करते हुए गीता ने एटीएम कार्ड और उसका कोड बता दिया। थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर दस हजार रुपये निकलने का मैसेज आया तो उन्हें अपनी भूल का एहसास हुआ। पीड़िता ने बैंक शाखा प्रबंधक से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed