फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में महिला की मौत, 10 घायल

सड़क हादसों में महिला की मौत, 10 घायल

Mon, 23 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद के सुजानगंज क्षेत्र के बारागांव के पास रविवार को सड़क हादसे मेें बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, खुटहन थाना क्षेत्र के धमौर गांव के पास टाटा सूमो खाई में पलट गई। उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सुजानगंज प्रतिनिधि के अनुसार थलोई गांव निवासी मुख्तार की पत्नी सहाना अपने पड़ोस के युवक अजीम पुत्र अकरम के साथ बाइक से बाजार जा रही थी। वे बारा गांव के निकट पहुंचे थे तभी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और दोनों बाइक समेत खाई में गिर गए। आस पास के लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव के लोग सुल्तानपुर जनपद के पहाड़पुर गांव में आयोजित एक बहूभोज कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। रात में करीब 11 बजे टाटा सूमों में सवार लोग खुटहन थाना क्षेत्र के धमौर गांव में बीरवन नाले के पास पहुंचे थे तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 20 फीट गहरी खाई में पलट गई। चीख पुकार सुन गांव के लोग पहुंच गए। गाड़ी का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। हादसे में शनि गुप्ता (20), दिलीप (28), गुलशन (18), राजकुमार (22), धर्मराज (50), रितिक (6), रोहित (16), आशीष (30), ठक्कू ( 6), और राज (22) घायल हो गए। सभी को खुटहन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed