{"_id":"5adcd86d4f1c1b5f098b5ef7","slug":"15244227661-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की हत्या में नामजद तीनों हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विकास की हत्या में नामजद तीनों हत्यारोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करौंदी गांव में शुक्रवार की रात हुई विकास राजभर की हत्या के आरोप में नामजद तीनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त स्क्रू ड्राइवर (पेचकस) भी बरामद किया है। जिससे गोदकर युवक की हत्या की गई थी।
करौंदी गांव निवासी अतारू राजभर के पुत्र विकास राजभर (21) की शुक्रवार की रात गांव में पेचकस से गोदकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव घर से पचास मीटर दूर रास्ते में खून से लतपथ मिली था। मृत युवक के पिता अतारू राजभर की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। आरोप है कि युवक रात में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया था, जहां पहले से घात लगाए लड़की के परिवार के लोगों ने उसकी हत्या कर थी। पुलिस ने रविवार को हत्यारोपी योगेंद्र व दूधनाथ पुत्रगण बंशी और विनोद पुत्र योगेंद्र को घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।