{"_id":"5ada375c4f1c1b042e8b48a5","slug":"152425046214-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूझ हालत में विवाहिता की मौत, पांच के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अबूझ हालत में विवाहिता की मौत, पांच के खिलाफ केस
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कठार गांव में गुरुवार को विवाहिता की अबूझ हालत में मौत हो गई। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस सास, देवर और देवरानी समेत पांच के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
बक्शा थाना क्षेत्र के हाजीपुर फरीदाबाद गांव निवासी राम बरन यादव की बेटी संजू यादव (25) की शादी 2009 में सिकरारा थाना क्षेत्र के गौरीशंकर यादव के पुत्र अवधेश के साथ हुई थी। गुरुवार को संजू की लाश उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती पाई गई थी। सूचना पर पहुंचे के मायके वालों ने आरोप लगाया कि उसकी सास, देवर और देवरानी ने मिलकर घर में पिटाई की। पिटाई के दौरान संजू की मौत हो गई तो आत्महत्या का रूप देने के लिए लाश को फांसी के फंदे पर लटका दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास विद्या देवी, देवर रमापति, शैलेश व अनिरुद्ध के साथ देवरानी रेखा देवी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।