{"_id":"5ada37564f1c1ba6018b5bc4","slug":"152425045520-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने किराना व्यवसायी को मारपीटकर रूपये छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ों ने किराना व्यवसायी को मारपीटकर रूपये छीने
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के आसमानपट्टी गांव के पास शुक्रवार को बाइक सवार मनबढ़ों ने एक किराना व्यवसायी की पिटाई कर दी। आरोप है कि उसके पास से दस हजार रुपये भी छीन लिए। सूचना पर पुलिस आरोपियों को थाने ले आई जहां सुलह समझौता कराकर व्यवसायी का रुपया वापस करा दिया।
रग्घुपुर बेहड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय सौरभ सिंह घर से थानागद्दी बाजार स्थित अपने किराना की दूकान पर जा रहा था। रास्ते में घात लगाकर बैठे दो बाइक सवार मनबढ़ युवकों ने किराना व्यवसायी रोककर पिटाई कर दी। पीड़ित का आरोप है पिटाई से वह मुर्छित होकर गिर पड़ा। होश आया तो उसकी जेब से दस हजार रुपये गायब थे। उसने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस घंटेभर बाद पहुंची। पुलिस ने छानबीन कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया। चौकी प्रभारी का कहना है कि लूट जैसी कोई घटना नहीं है। मारपीट का विवाद था। दोनों में सुलह समझौता करा दिया गया। जबकि पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने पकड़े गए मनबढ़ों से रुपये वापस करवा दिए।