{"_id":"5ad8e5c74f1c1b66098b5857","slug":"152416404117-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी समेत पांच लाख के जेवरात चोरों ने किया पार ..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी समेत पांच लाख के जेवरात चोरों ने किया पार ..
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के औरइला गांव में बुधवार की रात एक घर में घुसकर चोरों ने दो लाख नकदी और जेवरात समेत पांच लाख से अधिक का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। औरइला गांव निवासी विनय सिंह के घर रात लगभग 12 बजे एक नई ट्रक की चेचिस आई थी। परिजन ट्रक का पूजा पाठ कर भोजन किए और सो गए। घर के कुछ सदस्य मकान की छत पर सो रहे थे जबकि कुछ सदस्य अपने कमरे में सोये थे। परिजनों को इस बात का अनुमान है कि रात में जब परिवार के सभी सदस्य पूजा पाठ में लगे थे उसी वक्त चोर घर में घुसकर छिपकर बैठ गए रहे होंगे। जब सभी लोग सो गए तो चोर उनके कमरों का दरवाजा बंद कर दिया जिसमें लोग सो रहे थे। मकान के दो कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखी आलमारी और बाक्स को तोड़कर दो लाख नकदी, तीन सोने की चेन, 6 झुमका, दो मांग टीका, दो हार समेत पांच लाख से अधिक का माल पार कर दिया। अपने कमरे में सो रही महिला को भोर में बाहर निकलना हुआ तो पता चला दरवाजा बाहर से बंद था। महिला ने शोर मचाया तो बगल के कमरे में सो रहे लोग भी जाग गए वे भी बाहर निकलना चाहे तो उनका भी दरवाजा बंद था। शोर सुनकर छतपर सो रहे लोग आंगन में उतरे और दरवाजा खोला तो लोग बाहर निकल सके। देखा कि बगल के कमरों का दरवाजा टूटा था और उसमें रखे नकदी व जेवरात सभी गायब थे। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन