{"_id":"5ad798f84f1c1b350a8b5404","slug":"152407884211-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को साढ़े तीन वर्षीय बालक के साथ उसी गांव में रिश्तेदारी में रह रहे युवक ने चाकलेट दिलवाने के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर कुकर्म किया। घटना के शिकार बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि बालक घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोस में रिश्तेदारी आया युवक पहुंचा और उकसे चाकलेट दिलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर साइकिल पर बैठाकर दुकान पर ले जाने के लिए निकला। आरोप है कि गांव के बाहर सुनसान स्थान पर ले जाकर कुकर्म किया और फरार हो गया। रोता-विलखता बालक घर पहुंचा तो परिवार के लोगों को जानकारी हुई। परिजनों ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड में भर्ती कराया। बालक की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। एसपी सिटी अनिल पांडेय का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन