फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हर्ष फायरिंग में ग्राम प्रधान पति समेत तीन घायल .

हर्ष फायरिंग में ग्राम प्रधान पति समेत तीन घायल .

Sat, 14 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गौर गांव में शनिवार को एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से ग्राम प्रधान समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।
सुल्तानपुर गौर गांव निवासी इरफान की बेटी की शादी थी। शाम को करीब पांच बजे ग्राम प्रधान के पति शिवा पांडेय शादी समारोह में पहुंचे थे। चार्चा है कि प्रधान पति शिवा पांडेय (38) उनके साथी अफसर(30) और प्रधान पति की गाड़ी का चालक एक चारपाई पर बैठे थे। चर्चा है कि ग्राम प्रधान खुद रायफल से चारपाई पर बैठे बैठे ही हर्ष फायरिंग कर रहे थे तभी गोली शिवा पांडेय उनके साथी अफसर और उनके चालक को लग गई। मौके पर अफरातफरी मच गई। आननफानन में प्रधान की ही स्कार्पियो से लेकर तीनों लोगों को एक चिकित्सक के पास पहुंचे जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर सीधे वाराणसी पहुंच गए जहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर सूचना पर सरायख्वाजा थाने की पुलिस और सीओ सदर भी पहुंच गए। सीओ सदर विनय द्विवेदी का कहना है कि हर्ष फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगने की खबर मिली है। तीनों को वाराणसी के निजी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग, गिरफ्तार
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के चहारसू चौराहे के पास शुक्रवार की रात एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दहशत फैला दी। आरोप है कि वह दारू के नशे में धुत था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब 11 बजे चहारसू चौराहे पर स्थित एक होटल पर स्कूटी सवार व्यक्ति पहुंचा और उसने बोटल के कर्मचारी से बिरियानी खिलाने को कहा। होटल के कर्मचारी ने होटल बंद होने की बात कही तो उसे नागवार गुजरा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इतने में ही उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और हवा में फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही अफरातफरी मच गई। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल केके मिश्र मौके पर पहुंचे और स्कूटी सवार को हिरासत में ले लिया। उसने अपना नाम श्रवण कुमार निवासी धर्मशाला हरदोई बताया। जांच में पता चला कि वह फौज से रिटायर्ड है और यहां लाइनबाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया में स्थित कुबेर कोल्ड स्टोरेज पर बतौर गनर तैनात है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed