फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अफीम के साथ पकड़ा गया ट्रक चालक

अफीम के साथ पकड़ा गया ट्रक चालक

Thu, 12 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने ढाबों पर अफीम सप्लाई करने वाले ट्रक चालक को नईगंज स्थित पेट्रोेल पंप के पास बुधवार को गिरफ्तार किया। उससे 1.62 किलोग्राम अफीम बरामद हुई है। वह बिहार और बंगाल में भी अफीम की सप्लाई करता था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कोतवाली केके मिश्र ने नई गंज पेट्रोल पंप के पास ट्रक की तलाशी तो अफीम बरामद हुई ,जिसका वजन 1.62 किलोग्राम था। उसके बाद चालक मंजीत सिंह से पूछताछ की। मंजीत पंजाब के लुधियाना जिले के फेरुराई गांव का रहने वाला है। पूछताछ में चालक ने बताया कि पंजाब में एक तस्कर उसे अफीम मुहैया कराता, जिसे वह पश्चिम बंगाल में एक वाटर पार्क के पास ढाबे पर अन्य तस्करों को सप्लाई देता है। वह 15 साल से इस धंधे में लिप्त है। एक बार माल पहुंचाने पर उसे 50 हजार रुपये मिलते थे। उसने बताया कि ज्यादातर ट्रक चालक अफीम का नशा करते हैं, जिसका असर 48 घंटे तक रहता है। उसने तस्करों के नाम बताए हैं। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed