फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में छात्र समेत दो की मौत, चार घायल

सड़क हादसों में छात्र समेत दो की मौत, चार घायल

Fri, 06 Apr 2018 11:35 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
जौैनपुर जिले में शुक्रवार को अलग अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार एक छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

थानागद्दी प्रतिनिधि के अनुसार लाइनबाजार थाना क्षेत्र के कचगांव निवासी दीपक (20) पुत्र गोरखनाथ अपने रिश्तेदार कलीचाबाद गांव निवासी रोहित (26 ) पुत्र रवी कुमार के साथ केराकत कोतवाली क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी लालचंद्र के घर आया था। लालचंद्र के घर में दीपक का ननिहाल और रोहित की ससुराल है। दोनों शुक्रवार को सुबह बाइक से थानागद्दी आए थे। दोनों थानागद्दी बाजार आ रहे थे। बाजार से पहले भगवती माता मंदिर के पास पहुंचे थे तभी आगे चल रही सगड़ी में पीछे से भिड़ गए। बाइक चला रहे दीपक का सिर फट गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठा रोहित और सगड़ी चालक खर्गसेनपुर तीखापुर दलित बस्ती निवासी प्रेम (45) घायल हो गए। विद्यालय जा रहे अधयापक रामप्रवेश यादव ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी राजेश गिरी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों को सूचना दी। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी केराकत पहुंचाया गया।
विज्ञापन

सुइथाकला प्रतिनिधि के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के कंधीकला गांव निवासी सुनील गौतम पुत्र होरीलाल पं श्रीपति मिश्र महाविद्यालय टीपी नगरा सूरापुर में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह शुक्रवार को द्वितीय पाली में परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था। विजेथुआ रोड पर चौक से लगभग चार सौ मीटर दूर भवानीपुर के पास पहुंचा था तभी पीछे से आई कार की चपेट में आ गया। कार से धक्का लगते ही वह सड़क पर गिर गया तभी पीछे आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली बाइक सवार के ऊपर चढ़ गई। वह हेलमेट नहीं पहने था। सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। जेब से मिले प्रवेश पत्र से उसकी पहचान हुई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार सरपतहा थाना क्षेत्र के बरौद गांव निवासी हरिराम का चार वर्षीय पुत्र गोलू शुक्रवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा था। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गया। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उधर नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के कलवारी गांव निवासी देवमणि बिंद (50) भवानीगंज बाजार घर लौट रहे थे। वह जमालापुर बाबतपुर रोड को पार कर रहे थे तभी बाइक की चपेट में आने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी रामपुर पहुंचाया गया जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed