फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बोलेरो सवार बदमाशों ने लूट ली सवा लाख की बीयर

बोलेरो सवार बदमाशों ने लूट ली सवा लाख की बीयर

Sat, 24 Mar 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार में गुरुवार की आधी रात को पहुंचे बोलेरो सवार बदमाशों ने बीयर की दूकान में लूटपाट की। सवाल लाख कीमत की बीयर लूट ले गए। विरोध करने पर बाहर सो रहे युवक की जमकर पिटाई की। युवक का पैर तोड़ दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली गांव में स्थिति बीयर की दूकान पर रात करीब तीन बजे असलहे के साथ पांच छह की संख्या मे पहुंचे बोलेरो सवार बदमाशों ने दूकान का ताला तोड़कर दूकान मे रखी सवा लाख कीमत की 25 पेटी बीयर बोलेरो में रख लिया। दूकान के बाहर सो रहे युवक बब्लू तिवारी (38) की नींद खुली तो उसने लूट का विरोध किया। इतने में ही बदमाशों ने उसपर हमला कर दिया। बदमाशों की पिटाई से युवक का पैर टूट गया। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंच तो बदमाश फरार हो गए। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर सूचना दी और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। युवक की हालत गंभीर देख सीएचसी से डाक्टरों ने उसे राजकीय चिकित्सालय भेज दिया। दूकान की मालकिन कलावती पत्नी सियताराम यादव निवासी नटौली थाना शाहगंज ने सरपतहा पुलिस को तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है बदमाशों की शिनाख्त हो चुकी है । जल्द ही खुलासा किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed