फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 03 May 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
मडिय़ाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ककराही डीहा गांव में शुक्रवार की भोर में एक 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता की दस दिन पहले मुंबई में हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि पिता की हत्या के बाद से ही वह काफी तनाव में रहती थी। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते भी वह परेशान थी।

बरसठी थाना क्षेत्र के भन्नौर पक्की कोट गांव निवासी मुन्ना सिंह की बेटी काजल सिंह की शादी छह वर्ष पूर्व मडिय़ाहूं के ककराही डीहा गांव निवासी चंदन सिंह के साथ हुई थी। चंदन की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण वह अपने ही गांव के एक भट्टे पर मुंशी का काम करता है। घर में आर्थिक तंगी के चलते काजल पहले से भी परेशान थी इसी बीच दस दिन पूर्व मुंबई में रह रहे काजल के पिता मुन्ना सिंह की हत्या हो गई। पिता की हत्या के बाद से वह काफी तनाव में थी। शुक्रवार को उसने अपने कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मायके वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुंबई में हुई पिता की हत्या के बाद से ही काजल बहुत तनाव में थी। पहले से आर्थिक तंगी और पिता की हत्या के से तनाव के चलते उसने ऐेसा कदम उठा लिया होगा। वह ससुराल वालों पर कोई कार्रवाई नहीं चाहते। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed