{"_id":"5aa580ee4f1c1bb0758b4d25","slug":"152079612511-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के बरसठी तिराहे के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घटनाओं में दो लोग घायल हुए हैं।
मडिय़ाहूं प्रतिनिधि के अनुसार बरसठी थाना क्षेत्र के रामपुर सरैया गांव निवासी गग्गू (54) अपनी बाइक से किसी कार्य से कहीं जा रहे थे। सुबह जैसे ही जमालापुर बरसठी तिराहे पर पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन से धक्का लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय भेज दिया। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बरसठी थाना क्षेत्र के मगरी इंटर कॉलेज में परिचारक के पद पर कार्यरत था।
सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर ग्राम के निकट रबिवार की सुबह कानपुर से साबुन लाद कर बेलवार की ओर जा रही पिकप पलट गई। पिकप चालक 29 वर्षीय अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र सुरेश श्रीवास्तव निवासी होरेन्द्र नगर कानपुर गम्भीर रूप से घायल हो गया।उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार अरगूपुर कला गांव निवासी हिंद नारायण सिंह (55) किसी कार्यवश साइकिल से जलालपुर जा रहे थे। बीबीगंज पुलिस चौकी के समीप आगे पहुंचे कि अखण्ड नगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घायल को ग्रामीणों की मदद से बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर उपचार के लिए चिकित्सक ने शाहगंज रेफर कर दिया गया।