फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में 2 की मौत, 17 घायल

सड़क हादसों में 2 की मौत, 17 घायल

Sun, 11 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के शाहगंज, मुंगराबादशाहपुर, खुटहन, डोभी, सुइथाकला, गौराबादशाहपुर, थानागद्दी क्षेत्र में हुई सड़क दुघटनाओं में दो की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने कुछ की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शाहगंज:
सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहीउद्दीनपुर बाजार स्थित गौसपुर पुलिया के पास दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। खुटहन थाना क्षेत्र के नदवी गांव निवासी चंदेलाल प्रजापति (37) पुत्र राम खेलावन अपने श्वसुर की तेरही में आया था। जो सरायमोहीउद्दीनपुर से डीजल लेकर अपने साथी त्रिभुवन पुत्र राम केवल के साथ जा रहा था। गौसपुर पुलिया के पास सामने से आ रहे बाइक सवार अंकित दुबे (30) पुत्र जयप्रकाश दुबे की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने चंदेलाल प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। अंकित दुबे की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुईथाकला:
क्षेत्र के बागसराय मोतिगरपुर निवासी 55 वर्षीय महावीर मिश्र पुत्र राजदेव मिश्र साइकिल से लेडुआ मोड़ से विजेथुआ धाम जा रहे थे। लेडुआ मोड़ से जैसे ही आगे बढ़े कादीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर:
पंवारा बाजार में शनिवार को सेमरिया निवासी अवकाश प्राप्त दरोगा राजेंद्र पांडेय (65) कार की चपेट में आने से घायल हो गए। वह बाइक से पंवारा बाजार जा रहे थे। पवांरा के करीब पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए।
खुटहन:
पिलकिछा तिराहे पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति पत्नी घायल हो गए। बदलापुर थाना क्षेत्र के बनगांव पट्टी निवासी शिल्पी विश्वकर्मा अपने पति शिवकुमार के साथ बाइक से घर जा रही थी। तिराहे पर सामने से आती ट्रक देख बाइक सवार अचानक अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने शिल्पी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
डोभी:
क्षेत्र के रामदेवपुर गांव निवासी शाहिद 18 वर्ष, याकूब 19 वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा देने आदर्श इंटर कॉलेज रेहारी गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद बाइक से घर आ रहे थे। इसी बीच लोहिया नगर के पास बाइक से असंतुलित होकर गिर गए जिससे दोनों को चोटें आई। दोनों को इलाज के लिए चिकित्सालय में कराया गया। जहां शाहिद की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
थानागद्दी:
केराकत कोतवाली के असौंवा मोड़ के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से 50 वर्षीय बैंक सुरक्षाकर्मी भूपेंद्र सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीएचसी केराकत में भर्ती कराया गया। मीठापुर गाजीपुर निवासी भूपेंद्र सिंह यादव स्टेट बैंक जलालपुर में बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात है। वह छुट्टी बिताने घर जा रहे थे।

गौराबादशाहपुर:
क्षेत्र के चोरसंड गांव के पास शुक्रवार की देर रात बारातियों से भरी बोलेरो ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आत रही बोलेरो से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें उसमें सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाराणसी के फूलपुर क्षेत्र के कठिराव गांव से शुक्रवार को बंजारेपुर निवासी रामअवतार प्रजापति के घर बारात आई थी। द्वारचार की रस्म होने के बाद जयमाल देख 9 बाराती बोलेरो में सवार होकर वापस लौटने लगे। चोरसंड गांव के पास सामने जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में चालक सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से टकरा गया। जिससे बोलेरो सड़क के किनारे पलट गई। शोर सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एसओ विजय बहादुर सिंह ने घायल विजय प्रजापति 28, गंगू प्रजापति 12, संतलाल 40, गोलू 22 तथा 5 अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed