{"_id":"5a9ee8964f1c1b013e8b58e6","slug":"152036390412-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने दिखाया चप्पल, जेई की हुई पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने दिखाया चप्पल, जेई की हुई पिटाई
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नईगंज में विद्युत विभाग के अवर अभियंता की पत्नी के साथ दोनों लोगों ने अभद्रता की। इससे नाराज होकर जेई की पत्नी ने चप्पल दिखाई तो आरोपियों ने जेई की पिटाई कर दी। जेई ने पुलिस को तहरीर दी है।
नईगंज 220 केवी उपकेंद्र के अवर अभियंता अनय कुमार का आरोप है कि 12 अक्टूबर 2017 को भी इन लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई थी। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह समझौता करा दिया। उन्होंने तहरीर में कहा है कि दोनों लोग मंगलवार की सुबह उनकी पत्नी को घूर रहे थे। जिस पर उनकी पत्नी ने उन्हें चप्पल दिखाई। इसके बाद इन लोगों ने लाठी डंडे से मेरी पिटाई कर दी। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी विवाद का है। छानबीन के बाद कार्रवाई होगी।