फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सुरेरी से अपहृत छात्रा औराई से बरामद

सुरेरी से अपहृत छात्रा औराई से बरामद

Wed, 07 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर/सुरेरी। सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव के पास से सोमवार को अपहृत हाईस्कूल की छात्रा मंगलवार को भदोही जिले के औराई के पास बेहोशी की हालत में बरामद हुई। सूचना पर पहुंचे परिजन छात्रा को लेकर घर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अपहरण के मामले में विद्यालय के एक शिक्षक का नाम भी सामने आ रहा है।
विज्ञापन

सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा सोमवार की शाम स्कूल से लौटकर घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। छात्रा का कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। परिवार के लोग छात्रा की तलाश में परेशान थे इसी बीज मंगलवार को घर के मोबाइल नंबर पर फोन आया कि छात्रा औराई में अचेत हालत में मिली। होश आने पर उसने अपने घर का नंबर बताया है। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो एक मिठाई की दुकान पर छात्रा को बैठी थी। उसने परिवार वालों को बताया कि वह स्कूल में थी तभी स्कूल के ही एक अध्यापक ने फोन कर उसकी बड़ी बहन का एक्सीडेंट होने की बात बताई और गांव के ही एक देवस्थली पर आकर मिलने को कहा। जब छात्रा वहां पहुंची तो बोलेरो सवार तीन अज्ञात लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। छात्रा के मुताबिक गाड़ी में बैठाने के बाद बदमाशों में से एक ने किसी को फोन पर बताया था कि लड़की को गाड़ी में बैठा लिया है। थोड़ी देर बाद वह अचेत हो गई। उसके साथ क्या हुआ कुछ पता नहीं अगले दिन सुबह उसे होश आई तो खुद को औराई थके पास सड़क किनारे पाया। वहां से उठकर वह दुकान पर पहुंची और दुकानदार के मोबाइल से ही घर वालों को सूचना दी। लड़की को घर लाने के बाद परिवार वालों ने यूपी 100 और महिला हेल्पलाइन को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed