फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान को मारी गोली

बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान को मारी गोली

Tue, 06 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के धनेथू गांव के प्रधान शिव प्रकाश दुबे और उनके साथी नित्यानंद मिश्र उर्फ पप्पू को सोमवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने गांव में गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त प्रधान शिव प्रकाश और पप्पू गांव में ही ब्रह्मभोज से बाइक से घर लौट रहे थे। देर रात तक घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। पुलिस प्रकरण की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शिवप्रकाश दुबे (38), नित्यानंद मिश्र उर्फ पप्पू (40) के साथ अपने गांव में ही एक ब्रह्मभोज में शामिल होकर देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। वह अपने घर से करीब सौ मीटर पहले पहुंचे थे कि तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और गोली मार दी। गोली प्रधान और साथ में बैठे नित्यानंद को भी लगी। दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग दौड़े। तब तक बदमाश भाग गए थे। सूचना के बाद दोनों लोगों को निजी साधन से वाराणसी ले गए जहां निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात तक बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी और घटना की वजह भी पता नहीं चल सकी। सूचना के बाद पुलिस प्रकरण की जांच में जुट गई। एसपी केके चौधरी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed