{"_id":"5a9d94324f1c1b4d588bba06","slug":"15202767621350-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहे के बल पर बदमाशों ने की 50 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहे के बल पर बदमाशों ने की 50 हजार की लूट
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडिय़ाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ददरा बाईपास के पास बाइक सवार बदमाशों ने साइकल सवार को रोक कर असलहे के बल पर पचास हजार रुपये लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और नाकेबंदी कराकर वाहनों की चेकिंग कराई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ददरा गांव निवासी मोहन लाल यादव यूनियन बैंक आफ इंडिया की मड़ियाहूं शाखा से पचास हजार रुपया निकालकर साइकल से घर लौट रहे थे। रुपया झोला में रखकर उन्होंने साइकल की हैंडल में टांग लिया था। उसी झोले में पासबुक भी रखा था। वह साइकल से ददरा बाईपास के पास पहुंचे थे तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से आए और ओवरटेक कर साइकल रोक ली। बदमाशों ने साइकल सवार की कनपटी पर असलहा सटा दिया और साइकल की हैंडल से रुपयों से भरा झोला लूट लिया। रूपये लूटने के बाद बदमाश ददरा बाईपास की ओर फरार हो गए। पीड़ित मोहनलाल ने कोतवाली पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी कराकर वाहनों की चेकिंग कराई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन