फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जीआरपी ने ट्रेन की बोगी से बरामद किए कछुए

जीआरपी ने ट्रेन की बोगी से बरामद किए कछुए

Thu, 01 Mar 2018 09:36 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। स्थानीय भंडारी जक्शन पर तलाशी के दौरान जीआरपी ने लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी से 70 कछुए बरामद किए हैं। कछुओं को लावारिस हाल में एक सीट के नीचे रखा गया था। लिहाजा तस्कर जीआरपी के हत्थे नहीं चढ़ सके। एक साल के भीतर शाहंगज में 505 कछुए औरजौनपुर जंक्शन स्टेशन से 220 कछुए बरामद किए जा चुके हैं।
लखनऊ से चलकर छपरा को जाने वाली लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म संख्या एक पर सुबह 4:45 बजे पहुंची। जीआरपी प्रभारी संतोष कुमार श्रीवास्तव होली की सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन में चेकिंग कर रहे थे। बोगी संख्या एस-आठ में दो लावारिस बैग दिखे। बैग खोल कर देखने पर इनमे से 70 जिंदा कछुए बरामद किए गए। काफी पूछताछ के बाद भी तस्कर हाथ नहीं लग सके। जीआरपी की ओर से वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। इसके पहले दो दिसंबर 2017 को शाहगंज रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने देहरादून से चलकर हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस से 12 बोरों में 505 कछुए बरामद किए थे। कछुओं को पश्चिम बंगाल में ले जाकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचा जाना था। टीम ने इसमें एक को गिरफ्तार भी किया था। इसके दूसरे ही दिन तीन दिसंबर को जौनपुर जंक्शन से भी 220 कछुए बरामद किए गए थे। इस दौरान भी तस्कर जीआरपी के हाथ नहीं लगे। इसी तरह तकरीबन दो माह पहले सिटी स्टेशन पर भी तलाशी के दौरान भारी संख्या में कछुए बरामद हुए थे। उस दौरान भी तस्कर बच निकले थे। यात्रियों से पूछ-ताछ में तस्करों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

कोट:
कछुआ तस्करी को देखते हुए स्टेशन पर अतिरिक्त सर्तकता बरती जा रही है। ट्रेनों की सघन तलाशी ली जा रही है। तस्करों को पकड़ने के लिएमुखबिरों की भी मदद ली जा रही है।-संतोष श्रीवास्तव, प्रभारी जीआरपी, जौनपुर जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed