{"_id":"5a981f6f4f1c1bb3208bc0e1","slug":"151991918519-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते ट्रेलर का पहिये निकला, चपेट में आये अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलते ट्रेलर का पहिये निकला, चपेट में आये अधेड़ की मौत
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद/करंजाकला। जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के पास गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रेलर का पहिया अचानक निकल गया। उसकी चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई जबकि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार बाजार के निकट दो बाइक की सीधी टक्कर में दो लोग घायल हो गए।
जफराबाद थाना क्षेत्र के हरजूपुर गॉव निवासी फतेह मोहम्मद की जगदीशपुर स्थित कोल्डस्टोरेज के पास सैलून की दूकान है। फतेह मोहम्मद पैदल पटरी से दुकान की ओर जा रहे थे। उसी समय वाराणसी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर का पीछे के दो पहिए अचानक निकल गए जिसकी चपेट में आने से फतेह मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दूसरे पहिये से वहाँ खड़े ग्राम प्रधान राजेश मौर्य तथा संतलाल यादव बाल बाल बच गए। हालांकि संतलाल की बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर निवासी विनोद कुमार (45) और लोहता गांव निवासी फौजदार (50) एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। दोनों कोठवार बाजार के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक हादसे के बाद बाइक समेत फरार हो गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।