{"_id":"5a95af154f1c1bff388ba930","slug":"151975934920-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला की मौत, युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में महिला की मौत, युवक घायल
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुईथाकला प्रतिनिधि के अनुसार सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के किसुनदासपुर मरुई गांव निवासी संत प्रसाद दुबे की पत्नी अमरावती(52) अपने नाती नंदन व गोलू को साथ अपने मायके जा रही थी। बाइक उनका नाती नंदन चला रहा था। वह सरपतहा थाने के निकट पहुंची थी तभी बाइक एक ब्रेकर पर उछल गई और पीछे बैठी अमरावती नीचे गिर पड़ी। उनके सिर में गंभीर चोट आई। ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुईथाकला लाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसआई प्रदुम्य यादव अस्पताल पहुंच कर शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुफ्तीगंज प्रतिनिधि के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुंडी गांव के पास स्कूल की बस के धक्के से युवक घायल हो गया । उसे जिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। केराकत कोतवाली क्षेत्र के खटहरा गांव निवासी आलोक यादव नौ बजे सुबह अपने ननिहाल मुर्तजाबाद से दवा लेने मुफ्तीगंज बाइक से जा रहा था। वह कुंडी गांव के पास पहुंचा था तभी स्कूल बस की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात वृद्ध की मौत
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के मछलीगांव में सोमवार की शाम एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मछलीगांव के पंचायत भवन पर करीब एक महीने से दो वृद्ध रह रहे थे। दोनों दिनभर गांव - गांव घूमकर मांगते-खाते थे। सोमवार को दिन में भी दोनों ने एक साथ खाना खाया। एक गांव में मांगने निकल गया और दूसरा वहीं रुक गया। शाम तक उसका साथी लौटकर नहीं आया। गांव के कुछ लोग शाम को पंचायत भवन पर पहुंचे तो देखा 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान समरबहादुर यादव ने घटना की सूचना पुलिस.को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।