{"_id":"5a9064594f1c1ba5268bbe0f","slug":"151941253215-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान का विवाद, पुलिस ने दफ्न कराया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्रिस्तान का विवाद, पुलिस ने दफ्न कराया शव
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के करियांव गांव में कब्रिस्तान के विवाद को लेकर शव करीब पांच घंटे तक पड़ा रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर विवाद सुलझाया और पांच घंटे बाद शव को दफन किया गया।
करियांव गांव नवासी अजायद अंसारी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को भोर मे उनका इंतकाल हो गया। परिवार के लोग सुबह आठ बजे ही शव दफनाने के लिए कब्र की खुदाई के लिए पहुंच गए। थोड़ी ही देर बाद वहां आठ दस की संख्या में दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे और वहां घूर गड्ढा की जमीन होने की बात कहते हुए कब्र की खुदाई रोक दी। विवाद बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष पन्नेलाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राजस्व कर्मचारियों से बात कर दूसरे स्थान पर कब्र खोद कर शव को दफन करवाया।