{"_id":"5a8c757b4f1c1ba2268bb6b8","slug":"151915477017-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े को सुलझाने पहुंची पुलिस को पीटकर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े को सुलझाने पहुंची पुलिस को पीटकर घायल किया
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
Telangana Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतहरिया। पंवारा थाना क्षेत्र के बनगांव में सोमवार की देर शाम पति-पत्नी के बीच झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस खुद पिट गई। पिटाई से सिपाही घायल हो गया । उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बनगांव के देवेश कुमार सिंह ने किसी बात पर अपनी पत्नी काजल की पिटाई कर दी। पत्नी ने इसकी सूचना यूपी 100 पर दे दी। सुलह कराने पहुंची पुलिस की देवेश कुमार से कहासुनी होने लगी। देवेश ने कांस्टेबल छोटेलाल (57) पर लाठी से वार कर दिया। सिपाही लहूलुहान होकर गिर गया। युवक का तेवर देख दो अन्य सिपाही भी बेबस हो गए। गांव के लोगों की मदद से दोनों सिपाहियों ने किसी तरह हमलावर युवक को पकड़ लिया। घायल सिपाही को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और युवक को थाने ले आए। ग्रामीणों के मुताबिक आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट होती रहती है। दोनों नींद की गोलियां तथा विषाक्त पदार्थ खाने की धमकी एक दूसरे को देते रहते हैं। थाना प्रभारी बालेंद्र यादव मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की। उन्होंने गांव के लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी देवेश सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।