फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चलती ट्रक में लगी आग, 40 लाख का माल जलकर राख

चलती ट्रक में लगी आग, 40 लाख का माल जलकर राख

Tue, 20 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। लखनऊ-बलिया हाईवे पर सरपतहा थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार के निकट रविवार आधी रात को चलती ट्रक में आग लगने से उसमें लदा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की मदद से भोर में साढ़े चार बजे आग पर काबू पाया जा सका। सुबह सात बजे हाईवे पर यातायात पहाल हुआ। ट्रक जलने से 40 लाख के नुकसान का अनुमान है।
गाजियाबाद से एलईडी टीवी, फ्रीज, रिफाइंड तेल, पॉलीथिन बैग आदि लादकर बलिया रहे ट्रक में रात में करीब 12:30 बजे ट्रक लखनऊ-बालिया मार्ग पर रुधौली बाजार के समीप आग लग गई। साइड मिरर में पिछले हिस्से से आग की लपटें उठती देख कर चालक ने ट्रक रोक दिया। चालक और खलासी आग बुझाने के प्रयास करने लगे लेकिन आग बुझने के बजाय भड़क गई। उसके बाद चालक ने यूपी 100 पर फोन किया। पुलिस के पहुंचने तक ट्रक आग का गोला बन गया। इससे हाईवे पर आवागमन ठप हो गया। मौके पर पहुंची दो दमकलों ने चार घंटे के प्रयास के बाद भोर में करीब 4:30 बजे आग बुझा दिया। मगर ट्रक में लदा सारा सामान राख हो चुका था। सरपतहा, खुटहन और शाहगंज थाने की फोर्स के साथ क्षेत्राधिकारी शाहगंज शैलेंद्र सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। हादसे के चलते हाईवे पर दोनों तरफ करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। पुलिस ने सुबह करीब सात बजे ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल करवाया। सीओ शैलेंद्र सिंह का कहना है कि चालक और खलासी पुलिस को जानकारी देने के बाद चले गए। किसी ने घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन


आतिशबाजी हो सकती है वजह
शाहगंज। ट्रक में आग लगने का कोई कारण तो स्पष्ट नहीं हो सका है। चालक ने बताया कि जब वे सुल्तानपुर से गुजर रहे थे तो एक बारात जा रही थी। उसमें आतिशबाजी हो रही थी। संभव है कि उसकी चिनगारी से ट्रक पर लदे प्लास्टिक कैरीबैग सुलगने लगे हों। यहां पहुंचते पहुंचते आग धधक गई हो। पुलिस को भी इस बात को सच मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed