{"_id":"5a8b20334f1c1b410b8b9f0b","slug":"15190674012-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौंकी इंजार्ज पर पिटाई करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौंकी इंजार्ज पर पिटाई करने का आरोप
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। स्थानी थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव निवासी प्रवीण कुमार शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है की 17 फरवरी को दिन मे 11 बजे वह रेलवे का टिकट निकालने जंघई स्टेशन पर गए थे। जंघई चौकी इंचार्ज संजीव कुमार सिंह ने उन्हें पीटते हुए टेंपो में बैठाया और चौकी पर ले गए। वह टिकट की दलाली के आरोप में जेल भेजने की धमकी देते हुए मुकदमें से बचने के लिए पांच हजार रुपये की डिमांड किए। उसने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए कहा कि चाय बेचकर किसी तरह परिवार की आजीविका चलाता है। पुलिस ने उसे दो दिन के अंदर पैसों का इंतेजाम करने की शर्त पर छोड़ा है। रुपयों का प्रबंध न करने पर गंभीर मुकदमें में फंसाने की धमकी दी गई है। उसने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।