फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शव क़ी तलाश में पुलिस ने नहर में की खुदाई

शव क़ी तलाश में पुलिस ने नहर में की खुदाई

Thu, 15 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर/सुरेरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के ऊगापुर गांव से लापता संतलाल पटेल(45) का शव नहर में गाड़े जाने की आशंका पर बुधवार को पुलिस ने परिजनों के साथ खुदाई की लेकिन कुछ पता नहीं चला। घंटों हैरान होने के बाद पुलिस व परिजन लौट गए।
ऊगापुर गांव निवासी संतलाल पटेल 15 जनवरी को घर से अपने एक साथी के साथ निकले थे। साथी घर लौट आया लेकिन संतलाल का पता नहीं चला। इस घटना को लेकर परिजन ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव और प्रदर्शन कर चुके हैं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गायब युवक के दोस्त के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर जांच कर रही है। बुधवार को पीड़ित परिजनों को किसी ने सूचना दी कि संतलाल का शव भदखिन गांव के समीप नहर में गाढ़ा गया है। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस परिजनों के साथ भदखिन गांव के पास नहर की खुदाई करवाई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

विदेश से कमाकर लौटे युवक से दिल्ली में लूट
जफराबाद। मलेशिया से कमाकर घर लौट रहा युवक दिल्ली मैट्रो स्टेशन के पास लूट का शिकार हो गया। बुधवार को किसी तरह वह खाली हाथ घर पहुंचा और परिजनों से आबबीती सुनाई। उसने दिल्ली पुलिस को ही घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जफराबाद के कबूलपुर निवासी विजय प्रताप चौहान चार वर्ष से मलेशिया में रह कर किसी निजी कंपनी में काम करता था। वह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरकर वहां से मेट्रो ट्रेन पकडने जा रहा था ।जब वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो वहां आठ दस की संख्या में बदमाशों ने उसे चाकू की नोक पर डरा-धमकाकर उसका बैग तथा मोबाइल लूट लिया। उसने बताया कि बैग में पचास हजार कैश, तीन मोबाइल तथा कपड़ा भी था । विजय प्रताप किसी तरह बुधवार को अपने घर पहुंचकर लोगों से आपबीती बताया। उसने दिल्ली पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed