{"_id":"5a81e9874f1c1bb1208b8d46","slug":"15184635724-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार कर जताया विरोध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार कर जताया विरोध
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। विद्युत उपकेंद्र रामपुर में संविदा पर कार्यरत लाइनमैन की एक नेता द्वारा पिटाई किये जाने के तीसरे दिन तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने कर्मचारियों ने कार्य न करने का ऐलान कर दिया है। विद्युत उपकेंद्र रामपुर पर कार्यरत संविदाकर्मी विनोद कुमार पांडेय की 9 फरवरी को साढ़े 7 बजे रामपुर नहर पुलिया के पास एक नेता ने पिटाई कर दिया। जिस पर रामपुर, सुरेरी, बरसठी के सभी कर्मियों ने विद्युत आपूर्ति बंदकर विरोध जताया। ठेकेदार मनोज कुमार सिंह सहित विभागीय लोगों के समझाने पर तथा सोमवार तक आरोपी के गिरफ्तारी के आश्वासन पर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। गिरफ्तारी न होने पर सभी फीडर पर कार्यरत संविदाकर्मियों ने एसडीओ मड़ियाहूं शिवशंकर व जेई रामनरायन यादव को सूचना दी कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वह कार्य नहीं करेंगे। इसी तरह रामपुर, सुरेरी, बरसठी के लोगों ने काम न करने का निर्णय लिया। इस मौके पर विनोद कुमार पांडेय, जावेद, रामजी, बच्चन, रामकिशुन, धर्मेंद्र, कमला आदि मौजूद रहे।