{"_id":"5a81e6b24f1c1b3c718b4690","slug":"151846284713-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधक के घर कुर्की की नोटिस चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल प्रबंधक के घर कुर्की की नोटिस चस्पा
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल एवं इंटर मीडिएट की नकली उत्तर पुस्तिका छपवाने के आरोपी इंटर कालेज के प्रबंधक व सैनिक कल्याण बोर्ड के लिपिक के घर सोमवार को पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा की।
लाइनबाजार थाने की पुलिस ने दो फरवरी को शहर के जोगियापुर मोहल्ले में स्थित सूरज पुस्तक केंद्र पर छापा मारकर पुलिस ने एक हजार नकली उत्तर पुस्तिका बरामद की थी। प्रिंटिंग प्रेस और सूरज पुस्तक केंद्र के मालिक रामपलट मौर्य ने पुलिस को बताया था कि नकली उत्तर पुस्तिका छापने का आर्डन उन्हें बदलापुर तहसील के मां शारदा इंटर कालेज के प्रबंधक ओमप्रकाश तिवारी व सैनिक कल्याण बोर्ड में तैनात लिपिक सुनील दुबे ने दिया था। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। उनके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट भी जारी किया है। सोमवार को लाइनबाजार थाने की पुलिस तियरा गांव पहुंची जहां प्रंबंधक ओमप्रकाश तिवारी और मिसरौली गांव निवासी सुनील दुबे के घर कुर्की की नोटिस चस्पा की।
सुरक्षा में खामी के खिलाफ न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
जौनपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में खामी को लेकर अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक कर वकीलों ने 15 दिन के भीतर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की जिला जज से मांग करने का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने कहा कि यहां संगीन मामलों के आरोपियों की पेशी होती है। युवक का रिवाल्वर लेकर परिसर में प्रवेश करना और गोली का चलना सुरक्षा व्यवस्था की खामियां उजागर करता है। कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।अधिवक्ता ,वादकारी व न्यायिक अधिकारियों के जीवन को कभी भी खतरा हो सकता है। वकीलों ने मांग किया कि दोपहिया वाहनों के परिसर में प्रवेश पर रोक लगे।सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराए जाएं।परिसर में पीएसी चक्रमण करे।गेट पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं।असलहे पूरी तरह प्रतिबंधित हो। बैठक का संचालन मंत्री अनिल सिंह कप्तान ने किया।