{"_id":"5a81e6af4f1c1ba3268b9c6f","slug":"15184628433-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के किसुनपुर लोहता गांव में आठ फरवरी को हुई मारपीट में घायल युवक की सोमवार को इलाज के दौरान वाराणसी के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
किसुनपुर लोहता गांव में भूमि विवाद को लेकर आठ फरवरी को जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें छह लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय रामबचन पुत्र बनवासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गाय था जहां हालत नाजुक होने पर डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया था। रामबचन का वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था जहां सोमवार को सुबह मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार के लालजी की तहरीर पर नौ फरवरी को मारपीट का केस दर्ज किया था।