{"_id":"5a80943e4f1c1bb2208b88b7","slug":"15183762019-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस परिचालक की पिटाई कर लूट लिए रूपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी बस परिचालक की पिटाई कर लूट लिए रूपये
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के निकट शनिवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने इलाहाबाद से शाहगंज जा रही निजी बस को रोककर चालक और परिचालक की पिटाई कर दी और परिचालक के पास से नौ हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। परिचालक की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इलाहाबाद से सवारी लेकर शाहगंज जा रही निजी बस शनिवार की देर शाम करीब 8:30 बजे शाहपुर गांव में पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी। वहां पहले से मौजूद 10 की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने सड़क पर बाइक खड़ी कर बस को रोक लिया। बस रुकते ही बदमाशों ने चालक और परिचालक की पिटाई शुरू कर दी। परिचालक के पास से रुपयों से भरा बैग लूट लिया और सभी बाइक पर सवार होकर घनश्यामपुर की तरफ फरार हो गए। बस के परिचालक आजमगढ़ के पवई निवासी अजय कुमार सिंह ने बदलापुर थाने में पांच नामजद और इतने ही अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मारपीट और लूट का केस दर्ज कर लिया है। बस परिचालक का कहना है कि बदमाश उनसे महीना मांगते हैं। पैसे न देने पर इधर से बस लेकर आने पर मारने पीटने की चेतावनी भी दी थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।