फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   यूबीआई की पुरेंव शाखा में चोरी का प्रयास

यूबीआई की पुरेंव शाखा में चोरी का प्रयास

Sat, 03 Feb 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरेंव बाजार स्थित यूबीआई की शाखा में गुरुवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। बैंक की तिजोरी और अंदर लगी एटीएम को काटने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस, डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कुत्ता दो सौ मीटर दूर जाकर लौट आया।
सुबह पौने 10 बजे एकाउंटेंट अच्छेलाल यादव बैंक खोलने पहुंचे तो शटर उठाते ही देखा कि रिकार्ड रूम का दरवाजा काट दिया गया था। पीछे की दीवार भी कटी थी। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल बैंक मैनेजर सुमित कुमार को दी। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में बैंक की पड़ताल की गई तो पता चला कि चोर तिजोरी का ताला नहीं तोड़ पाए। शाखा प्रबंधक ने बताया कि तिजोरी कैश सुरक्षित है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोरों को बैंक के बारे में पूरी जानकारी थी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के तार को काटने का प्रयास किया लेकिन काट नहीं पाए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत एकत्र की है। सूचना पर एसपी सिटी अनिल पांडेय भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन

खराब था सायरन
जलालपुर। बैंक में चोरी के प्रयास की सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी ने जांच करवाई तो पता चला कि सायरन खराब है। एसपी सिटी के सामने जांच में सायरन बजा जरूर लेकिन उसकी आवाज बिल्कुल धीमी थी। उन्होंने प्रबंधक से उसे ठीक कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


48 लाख की चोरी का नहीं हुआ खुलासा
जलालपुर। जलालपुर बाईपास स्थित यूनियन बैंक की शाखा में वर्ष 2016 में 48 लाख की चोरी हुई थी। 10 रुपये के सिक्के से भरे नौ बोरे बैंक के बाहर चोरों ने फेंक दिया था। घटना की जानकारी होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी के बाद डीआईजी विजय भूषण, एसपी अतुल सक्सेना, केराकत सीओ राजकुमार पांडेय पहुंचे थे। जांच पड़ताल की गई और पुलिस अधिकारियों ने जल्द खुलासा का आश्वासन दिया था लेकिन पुलिस आज तक चोरी क नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed