{"_id":"5a74b4dc4f1c1b410b8b6991","slug":"151759812419-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता और छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता और छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर/मछलीशहर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद में एक सपा नेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जबकि मछलीशहर कस्बे के अलवियाना मोहल्ले में इंटर मीडिएट की छात्रा ने फांसी लगाकर जान देदी । पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सपा नेता के फांसी लगाने की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्रज्ञ के मुस्तफाबाद गांव निवासी सियाराम यादव (48) राज कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे और समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा सचिव भी रहे। वह समाजवादी पार्टी में काफी सक्रिय रहे। गुरुवार की रात केशवपुर गांव में स्तिथ अपने आवास पर उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटकता पाया गया। सुबह परिवार के लोगों ने फंदे पर लटकता उनका शव देखा तो कोहराम मच गया। खबर मिलते ही आस पास के गांव से भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे पारिवारिक कलह माना जा रहा है। उधर मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के अलवियाना मोहल्ला निवासी शेराज अहमद की बेटी नगमा (18) ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को सुबह उसके कमरे में उसका शव फंदे पर लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगमा इंटर मीडिएट की छात्रा थी। छह फरवरी से उसकी परीक्षा होने वाली थी। पारिवारिक सूत्रों की माने तो परीक्षा को लेकर वह काफी तनाव में थीं।