फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दूकानदार की पिटाई के बाद की फायरिंग

दूकानदार की पिटाई के बाद की फायरिंग

Sun, 28 Jan 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार में शुक्रवार को दोपहर बाइक सवार मनबढ़ों ने मोबाइल फोन रीचार्ज कूपन का पैसा मांगने पर दूकानदार की पिटाई कर फायरिंग कर दी। गोली दुकानदार के कान को छीलती हुई निकल गई। दिनदहाड़े फायरिंग से बाजार में दहशत फैल गई। लोगों ने बताया कि बदमाशों ने पिस्टल से कुल छह फायर किए फिर बाइक से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राणघातक हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी घर से फरार हैं।
मल्हनी बाजार निवासी यशवंत गुप्ता की बाजार में मोबाइल फोन रीचार्ज की दुकान है। वह शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे अपनी दुकान पर बैठा था। उसी दौरान बाइक से तीन युवक पहुंचे और रीचार्ज कूपन मांगने लगे। यशवंत ने पुराना बकाया देने के बाद ही कूपन देने की बात कही। इतने में तीनों दूकान के अंदर घुस गए और उसकी जमकर पिटाई की। आसपास से लोग दौड़े तो उनमें से एक ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद लोग लोग पीछे हट गए। एक गोली यशवंत के कान को छीलती हुई निकल गई, वह लहूलुहान हो गया। बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। लोगों का कहना है कि बदमाशों ने कुल छह फायर किए थे। पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छोड़ दिया गया। पीड़ित यशवंत गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने आदमपुर गांव निवासी विपिन कुमार, रिंकू और सुजीत कुमार के खिलाफ प्राण घातक हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया है। रात में पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश भी दी लेकिन तीनों घर से फरार हैं।
विज्ञापन


सास-बहू को पीटा, तोड़फोड़

करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नगहटी गांव में शनिवार को लाठी-डंडे से लैस मनबढ़ों ने एक घर पर धावा बोल दिया। सास-बहू समेत तीन को मारपीटकर घायल कर दिया और घर में तोड़फोड़ की। पीड़ित ने तीन नामजद समेत सात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगहटी गांव निवासी सुमित्रा देवी (55) ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनका बेटा आनंद गुप्ता (19) शुक्रवार को गांव में स्थित एक दूकान पर गया था जहां मनबढ़ों ने उसके गले से सोने का लाकेट छीन लिया था। वह घटना के बाद ही थाने आ रही थी तो गांव के ही कुछ लोगों ने बीच बचाव कर उसे थाने आने से रोक दिया था और कहा था कि पंचायत कर लाकेट वापस दिलवाया जाएगा। शनिवार को सुबह पंचायत हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पंचायत खत्म होने के बाद वह घर पर पहुंची थी तभी पीछे से सात की संख्या में लाठी डंडा लिए मनबढ़ दरवाजे पर पहुंच गए। और बेटे को मारने पीटने लगे। वह बचाव करने पहुंची तो मनबढ़ों ने उनकी भी पिटाई कर दी। उन्हें बचाने पहुंची बड़ी बहू सोनी गुप्ता (32) की भी पिटाई कर दी। घर के बरामदे में रखी बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया। टीनशेड तोड़ डाला। गृहस्थी के अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिए। पुलिस ने गांव के विशाल, अजय और विकास समेत चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा का केस दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

भूमि विवाद में चिकित्सक और उनके बेटे को पीटा
भूमि विवाद में चिकित्सक और उनके बेटे को पीटा
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के मसनपुर गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ों ने एक चिकित्सक और उनके बेटे की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की ओर से थाने में छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

खुटहन थाना क्षेत्र के सुतौली गांव निवासी डा. काली प्रसाद विश्वकर्मा मसनपुर बाजार में किराए के मकान में क्लीनिक चलाते हैं। पास में ही उन्होंने जमीन बैनामा कराया है। आरोप है कि इसी जमीन में शनिवार को वह मिट्टी डलवा रहे थे तभी मनबढ़ों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। पिता को बचाने पहुंचे उनके पुत्र पंकज विश्वकर्मा की भी पिटाई कर दी। दोनों लहुलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed