{"_id":"5a60f1474f1c1b87268b52b9","slug":"15163028526-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के ऊगापुर गांव निवासी संतलाल पटेल(42) सोमवार को पड़ोस के ही सरायडीह गांव निवासी राम उजागिर यादव के साथ घर से निकला था। लेकिन चौथे दिन गुरुवार को भी उसका पता नहीं चल सका है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। संतलाल के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि साथ गया रामउजागिर उसी दिन घर लौट आया लेकिन संतलाल का पता नहीं चल रहा है। थानाध्यक्ष सुरेरी विनोद यादव ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन