फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आभूषण और आटो पार्ट्स की दूकान से हजारों की चोरी

आभूषण और आटो पार्ट्स की दूकान से हजारों की चोरी

Fri, 19 Jan 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खेतासराय थाना क्षेत्र के कलापुर बाजार में स्थित एक आभूषण की दूकान में सेंध लगाकर नकदी व जेवरात समेत करीब 90 हजार का माल चोरों ने पार कर दिया। जबकि केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली बाजार में आटो पार्ट्स की दूकान की छत की पटिया काटकर 25 हजार का माल चोर उठा ले गए। सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के इमामपुर गांव निवासी संतोष सोनी की कलापुर बाजार में आभूषण की दुकान है। गुुरुवार को सुबह संतोष दूकान खोलने पहुंचा तो पता चला छत की पटिया काट दी गई थी और दूकान में रखा सात हजार नकद, आलमारी में रखा एक किलो चांदी के जेवरा, व दस ग्राम सोना गायब था। चोरी गए नकदी समेत आभूषण की कीमत 90 हजार से अधिक बताई गई है।
विज्ञापन

उधर केराकत कोतवाली के देवकली बाजार में बुधवार की रात अभिशेष आटो पार्ट की दुकान में चोरो ने छत की पटिया काटकर 25 हजार का माल पार कर दिया।
कदहरा गांव निवासी अभिशेष विश्वकर्मा की देवकली बाजार में अभिशेष आटो पार्ट्स नाम से दुकान है । रोज की तरह वह सुबह आकर दुकान खोले तो देखा कि सामान सब बिखरा पड़ा है। छत की पटिया काट दी गई थी। और कीमती पार्ट्स गायब थे। इसके पहले इसी दूकान से 30 नवंबर 2017 को भी चोरी हुई थी। उस वक्त भी चोरों ने छत की पटिया काटकर घटना को अंजाम दिया था। लेकिन पुलिस पुरानी घटना का खुलासा नहीं कर सकी तभी चोरों ने दूसरी घटना को भी अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed