फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दम घुटने से हुई थी अनिला की मौत

दम घुटने से हुई थी अनिला की मौत

Tue, 16 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सुजानगंज। अनिला सरोज की मौत दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। क्षेत्र के पतहना गांव में बीते शनिवार को घर से दूरबगीचे में उसका अधजला शव मिला था। इससे कयास लगाया जा रहा था कि हत्यारों ने उसे जलाकर मारा है। पोस्टमार्टम के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या नाक और मुंह दबाकर की गई और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उसकी मौत दम घुटने से हुई। हत्या के बाद उसका शव जलाया गया। कयास लगाया जा रहा कि हत्यारों ने उसका मुंह दबाकर रखा था, जिससे वह सांस नहीं ले पाई और उसकी जान चली गई। बाद में साक्ष्य मिटाने के लिए शव को बगीचे में पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई। हत्यारों ने अनिला का अधजला शव उसके घर से दो सौ मीटर दूर एक बगीचे में सुनसान स्थान पर आम के पेड़ के नीचे बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद यह रहस्य और गहरा गया है कि अखिर उसकी हत्या क्यों की गई? थानाध्यक्ष सनवर अली का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जांच की दिशा बदल गई है। अब हत्या करके शव जलाने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed